विदेश की खबरें | भारत ने अबेई में संरा मिशन के तहत तैनात की महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (योशिता सिंह)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, छह जनवरी संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक भारत अबेई में महिला शांतिरक्षकों की एक प्लाटून तैनात कर रहा है। भारत यहां 2007 से अब तक, संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश की सबसे बड़ी महिला इकाई ब्ल्यू हैलमेट्स को तैनात कर रहा है।

इस कदम से शांतिरक्षक सेना में महिलाओं की संख्या महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की भारत की मंशा दिखती है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बृहस्पतिवार को प्लाटून की एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ''भारत अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत हमारी बटालियन के हिस्से के तौर पर महिलाओं की शांतिरक्षक प्लाटून को तैनात कर रहा है। हालिया वर्षों में महिला शांतिरक्षकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। उन्हें शुभकामनाएं।''

संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में कहा कि अबेई में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून छह जनवरी को 2023 को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल, अबेई (यूएनआईएसएफए) में भारतीय बटालियन के हिस्से के तौर पर तैनात की गई है।

इस बयान के अनुसार, ''सबसे पहले साल 2007 में लाइबेरिया में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून तैनात करने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में यह भारत की सबसे बड़ी एकल महिला प्लाटून की तैनाती है।''

पिछले साल 31 अक्टूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें