देश की खबरें | भारत अन्य देशों के मुकाबले ओमीक्रोन से बेहतर तरीके से निपटा : स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से दुनियाभर में आए संक्रमण के मामले पिछली लहरों के मुकाबले छह गुना अधिक थे, लेकिन भारत इसके प्रसार को रोकने में कामयाब रहा, जिससे अस्पतालों में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए और पहले के मुकाबले कम मौतें हुईं।

नयी दिल्ली, 17 मार्च सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से दुनियाभर में आए संक्रमण के मामले पिछली लहरों के मुकाबले छह गुना अधिक थे, लेकिन भारत इसके प्रसार को रोकने में कामयाब रहा, जिससे अस्पतालों में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए और पहले के मुकाबले कम मौतें हुईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में औसतन 3,536 मामले आए। संक्रमण के वैश्विक मामलों में भारत का योगदान केवल 0.21 प्रतिशत रहा। उसने कहा कि कई देशों में अब भी मामले बढ़ रहे हैं जो पिछली लहरों के मुकाबले अधिक हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कोविड-19 से निपटने में भारत की जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर एक वेबिनार में कहा, ‘‘भारत में न केवल मामले बहुत कम आए बल्कि निरंतर प्रयासों से जल्द ही मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गयी। भारत अन्य देशों के मुकाबले ओमीक्रोन से अच्छी तरह से निपटा।’’

अधिकारियों ने बताया कि भारत में तेजी से चल रहे टीकाकरण अभियान के साथ ही रोकथाम के प्रभावी उपायों और मामलों की जल्द पहचान किए जाने के कारण कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान अस्पतालों में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए और कम मौतें हुईं।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 तक भारत में 90.8 प्रतिशत आबादी को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गयी और 65.4 प्रतिशत को दूसरी खुराक दे दी गयी जो जिंदगियों को बचाने में अहम साबित हुई।

भारत ने टीके की 180 करोड़ से अधिक खुराकें दे दी हैं जो अमेरिका से 3.2 गुना और फ्रांस से 12.7 गुना अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार, 96.74 करोड़ वयस्क लाभार्थियों ने भारत में कम से कम पहली खुराक ले ली है जो अमेरिका में दी गई खुराकों से 2.96 गुना और रूस में दी गई खुराकों से 6.71 गुना अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि समय से टीकाकरण, चेहरे पर मास्क पहनना और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना जारी है। उसने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बढ़त हासिल करने के लिए गैर लाभकारी संगठनों से साझेदारी करना महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड