विदेश की खबरें | भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के ‘राजनीतिक दुष्प्रचार’ की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने महिला, शांति और सुरक्षा (डब्ल्यूपीएस) एजेंडे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के ‘‘शरारती उकसावे’’ और ‘‘राजनीतिक दुष्प्रचार’’ की आलोचना करते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 26 अक्टूबर भारत ने महिला, शांति और सुरक्षा (डब्ल्यूपीएस) एजेंडे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के ‘‘शरारती उकसावे’’ और ‘‘राजनीतिक दुष्प्रचार’’ की आलोचना करते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने शुक्रवार को यूएनएससी में कहा, ‘‘यह निंदनीय है, लेकिन पूरी तरह से अनुमान के अनुरूप है कि एक प्रतिनिधिमंडल ने गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाने की अपनी आजमाई हुई रणनीति के आधार पर शरारती उकसावे को हवा देने का विकल्प चुना है।’’

हरीश ने ‘‘बदलते परिवेश में शांति स्थापित करने वाली महिलाएं’’ विषय पर यूएनएससी में आयोजित खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाए जाने पर हरीश ने जोरदार जवाब देते हुए कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण वार्षिक बहस में इस तरह के राजनीतिक दुष्प्रचार में लिप्त होना पूरी तरह से गलत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि उस देश (पाकिस्तान) में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, सिख और ईसाई महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।’’

हरीश ने कहा कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन अल्पसंख्यक समुदायों की अनुमानित एक हजार महिलाएं हर साल ‘‘अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह’’ का शिकार होती हैं। खैर, मैं और भी बातें कर सकता हूं, लेकिन मैं यहीं समाप्त करूंगा।’’

इस दौरान भारत ने महिला, शांति और सुरक्षा (डब्ल्यूपीएस) एजेंडे के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू