देश की खबरें | भारत ने शतरंज ओलंपियाड का ‘राजनीतिकरण’ करने के लिये पाकिस्तान की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में आयोजित शतरंज ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने के फैसले को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह हैरानी की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया, खासकर जब उसकी टीम भारत पहुंच गई थी ।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत में आयोजित शतरंज ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने के फैसले को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह हैरानी की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया, खासकर जब उसकी टीम भारत पहुंच गई थी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान के शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेने से पीछे हटने के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण किया।’’

उन्होंने बताया कि हैरानी की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया, खासकर जब उसकी टीम भारत पहुंच गई थी ।

उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि उनकी (पाकिस्तान) टीम यहां पहुंच गई है।

बागची ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ बयान देकर और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पीछे हटकर ऐसे आयोजन का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि सम्पूर्ण जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा है।

गौरतलब है कि 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन तमिलनाडु के मामल्लापुरम में हो रहा है । भारत में पहली बार ओलंपियाड हो रहा है और इसमें रिकॉर्ड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । ओपन वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 खिलाड़ी उतरेंगे।

ओलंपियाड रूस में होना था लेकिन यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के बाद उससे मेजबानी छीन ली गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट