भारत ने असम में बेदखली अभियान को लेकर भ्रामक बयान के लिए ओआईसी की आलोचना की

भारत ने असम में बेदखली अभियान से संबंधित एक घटना के बारे में ''भ्रामक'' बयान देने के लिये शुक्रवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की और कहा कि समूह के पास देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

इस्लामिक सहयोग संगठन (Photo Credits : Twitter)

नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर : भारत ने असम में बेदखली अभियान से संबंधित एक घटना के बारे में ''भ्रामक'' बयान देने के लिये शुक्रवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना की और कहा कि समूह के पास देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ऐसे सभी ''अनुचित बयानों'' को खारिज करता है और उम्मीद करता है कि भविष्य में ऐसा कोई संदर्भ नहीं दिया जाएगा. बागची ने कहा, ''भारत को इस बात पर अत्यंत खेद हुआ कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने भारतीय राज्य असम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान जारी करके एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का फैसला किया.'

'

वह पिछले महीने असम के दरांग जिले की एक घटना पर ओआईसी की टिप्पणी के बारे में मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे. बागची ने कहा, ''भारतीय अधिकारियों ने इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की है. दोहराया जाता है कि भारत के आंतरिक मामलों से संबंधित मुद्दों पर दखल देने का ओआईसी को कोई अधिकार नहीं है. उसे अपने मंच को निहित स्वार्थों से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए.'' यह भी पढ़ें : क्रूज ड्रग्स केस में NCB की बड़ी कार्यवाही, प्रोड्यूसर Imtiyaz Khatri के घर और ऑफिस पर छापेमारी

दरांग में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. तीन अक्टूबर को जारी एक बयान में, ओआईसी जनरल सचिवालय ने बेदखली अभियान की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभियान का एक हिस्सा है. बयान में कहा गया है, ''ओआईसी के महासचिवालय ने संकेत दिया कि मीडिया में आईं खबरें शर्मनाक हैं और वह इस मामले में भारत गणराज्य में सरकार और अधिकारियों से एक जिम्मेदार रुख की अपील करता है.''

Share Now

संबंधित खबरें

LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार

Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\