देश की खबरें | भारत ने पीओके में ओआईसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की बृहस्पतिवार को आलोचना की और इसे भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करार दिया।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की बृहस्पतिवार को आलोचना की और इसे भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करार दिया।

ओआईसी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया था, जहां पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने पहले भी कई बार कहा है कि हम (पाकिस्तान के) कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में इस प्रकार की यात्राओं को हमारे अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप के तौर पर देखते हैं।’’

इससे पहले भी भारत ने जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने के लिए ओआईसी की निंदा की थी और उसे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए उसके मंच का निहित स्वार्थों द्वारा दुरुपयोग रोकने के लिए कहा था।

भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप करने का ओआईसी को कोई अधिकार नहीं है और केंद्रशासित प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है।

भारत ने पाकिस्तान से लगातार कहा है कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा ‘‘था, है और हमेशा रहेगा’’। उसने पाकिस्तान को सच्चाई स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार रोकने की भी सलाह दी।

ओआईसी प्रतिनिधिमंडल सप्ताह भर लंबी यात्रा पर रविवार को पाकिस्तान आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\