विदेश की खबरें | भारत ने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कोष में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (योषिता सिंह)

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, आठ अप्रैल भारत ने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी न्यास कोष के लिए 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त योगदान दिया है। इसके साथ ही आतंकवाद से निपटने के लिए स्थापित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत का योगदान 10 लाख डालर से अधिक हो गया है।

भारत ने कहा कि वह आतंकवाद का मुकाबला करने के साझा मकसद को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ सहयोग जारी रखना चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट कर कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी न्यास कोष में 5,00,000 डॉलर का योगदान देने पर गर्व है और इस राशि के साथ भारत का अब तक का कुल योगदान 10.05 लाख डालर हो गया है।

मिशन ने कहा कि वह आतंकवाद से निपटने के अपने साझा मकसद को आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट कार्यक्रमों व परियोजनाओं पर आतंकवाद रोधी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओसीटी) के साथ सहयोग जारी रखने का इच्छुक है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि भारत ने आतंकवाद रोधी न्यास कोष में 5,00,000 डॉलर का अतिरिक्त योगदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत अब तक यूएनओसीटी में दस लाख डॉलर से अधिक का योगदान कर चुका है, जिनमें अफ्रीका के लिए योगदान शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\