खेल की खबरें | उदयवीर के दोहरे स्वर्ण से भारत ने विश्व चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान मजबूत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक से तालिका में अपना दूसरा स्थान मजबूत किया।

कैरो, 15 अक्टूबर भारत ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक से तालिका में अपना दूसरा स्थान मजबूत किया।

उदयवीर सिद्धू ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये। उन्होंने जूनियर पुरूष 25 मीटर और स्टैंडर्ड पिस्टल खिताब हासिल किये।

वहीं ईशा सिंह ने जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल खिताब जीता जिससे भारत के चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हो गये हैं। देश पदक तालिका में चीन के पीछे दूसरे स्थान पर है। चीन के आठ स्वर्ण से कुल 16 पदक हैं।

भारत ने शुक्रवार को रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की बदौलत पेरिस 2024 ओलंपिक का एक कोटा भी हासिल किया था।

उदयवीर ने जूनियर पुरूष पिस्टल स्पर्धा के प्रीसिजन और रैपिड फायर राउंड में मिलाकर 580 का स्कोर बनाया जिससे वह 23 निशानेबाजों में शीर्ष पर रहे।

इटली के माटियो मास्ट्रोवालेरियो दूसरे और चीन के लियू यांगपान तीसरे स्थान पर रहे।

स्टैंडर्ड पिस्टल में उदयवीर ने तीन चरण में 568 अंक बनाये और यांगपान को पीछे छोड़ा जिन्होंने रजत पदक जीता। भारत के समीर ने 567 का स्कोर से कांस्य पदक हासिल किया।

ईशा ने 29 हिट लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि चीन की फेंग सिजुआन 25 हिट से दूसरे स्थान पर रहीं।

भारत का दूसरा कांस्य पदक तेजस्विनी ने जूनियर महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में 557 अंक से हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\