देश की खबरें | भारत, ब्राजील ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की; सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्राजील ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, साइबर, रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मतबूत बनाने को लेकर चर्चा की एवं अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 21 जून भारत और ब्राजील ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, साइबर, रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मतबूत बनाने को लेकर चर्चा की एवं अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ब्रासिलिया में 20 जून को भारत और ब्राजील विदेश कार्यालय विचार विमर्श स्तर की दूसरी बैठक में इस बारे में चर्चा की गई। बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया वहीं ब्राजील के शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्रालय में एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र के सचिव एदुआर्दो साबोया ने किया।

बयान के अनुसार, इस बैठक में दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, साइबर, रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा करने का अवसर मिला।

इसमें कहा गया है, ‘‘ दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र के तहत नियमित बैठकों का स्वागत किया और आगामी दिनों में होने वाली उच्च स्तरीय बैठकों के महत्व को रेखांकित किया।’’

दोनों पक्षों ने पिछले दो साल में द्विपक्षीय व्यापार में तीव्र वृद्धि की सराहना की और दोनों देशों के कारोबारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठकों सहित द्विपक्षीय संपर्कों को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान प्रदान किया और संयुक्त राष्ट्र, जी20, ब्रिक्स और आईबीएसए सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आपसी समन्वय बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सार्थक चर्चा हुई। भारत और ब्राजील के राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ की पृष्ठभूमि में यह बैठक आयोजित हुई।

दोनों पक्षों ने आपसी सहूलियत के अनुसार किसी तिथि को भारत में विदेश कार्यालय स्तरीय विचार विमर्श बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट