देश की खबरें | भारत सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है : भागवत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि दुनिया के कई देश भारत की ओर देख रहे हैं क्योंकि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।

लुधियाना, 10 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि दुनिया के कई देश भारत की ओर देख रहे हैं क्योंकि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।

भागवत ने रविवार को यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर भैणी साहिब स्थित नामधारी अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में सतगुरु प्रताप सिंह और माता भूपिंदर कौर की स्मृति में नामधारी मिशन द्वारा आयोजित एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भागवत ने कहा, ‘‘भारत का काम दुनिया में संतुलन बनाना है और वह अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। भारत कोई स्वार्थी देश नहीं है। वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।’’

संघ प्रमुख ने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतें न केवल देश को बल्कि दुनिया को भी नुकसान पहुंचा रही हैं और उनसे मिलकर लड़ना चाहिए।

भागवत ने कहा कि भारत को अपनी परंपराओं, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाते हुए पूरी दुनिया को नयी राह दिखानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘धर्म का अर्थ जोड़ना है, यह तोड़ने की बात नहीं करता।’’

इस अवसर पर नामधारी समुदाय के सतगुरु उदय सिंह उपस्थित थे।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले आरएसएस प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच भैणी साहिब पहुंचे और उन्होंने सतगुरु उदय सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट