Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के चार गोल के दम पर भारत ने रिकॉर्ड अंतर से पाकिस्तान को पीटा, एकतरफा मुकाबले में 10-2 से चटाई धूल

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इससे पहले सबसे बड़ी जीत का अंतर 2017 में 7-1 था. पाकिस्तान ने भी इसी अंतर से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने यह नतीजा 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में हासिल किया था.

भारतीय हॉकी टीम (Photo Credits: Twitter)

हांगझोउ: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल किये जिससे भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल ए के एकतरफा मैच में शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. पाकिस्तान के खिलाफ गोल अंतर के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है.

हरमनप्रीत ने 11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट में गोल किये जबकि वरुण कुमार (41वें और 54वें) ने दो गोल किए. मनदीप सिंह (आठवें), सुमित (30वें), शमशेर सिंह (46वें) और अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ललित कुमार उपाध्याय (49वें)गोल करने वाले अन्य खिलाड़ी रहे. Asian Games 2023: एशियन गेम्स हॉकी में टीम इंडिया के रचा इतिहास, पाकिस्तान को 10-2 से हराया

पूरी तरह से भारतीय दबदबे वाले मुकाबले में मोहम्मद खान (38वें) और अब्दुल राणा (45वें) ने गोल कर पाकिस्तान के हार के अंतर को कम किया. यह दोनों टीमों के बीच 180वां मैच था और आठ गोल के अंतर से मिली जीत भारत-पाकिस्तान हॉकी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इससे पहले सबसे बड़ी जीत का अंतर 2017 में 7-1 था. पाकिस्तान ने भी इसी अंतर से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने यह नतीजा 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में हासिल किया था.

भारत ने इस तरह शनिवार के मैच में 41 साल पहले की उस अपमानजनक हार का बदला ले लिया. भारतीय टीम ने लगातार चार जीत के बाद 12 अंक के साथ पूल ए में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है. टीम को पूल के अपने आखिरी मुकाबले में दो अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी