Men's Junior Hockey Asia Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर जूनियर एशिया कप खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 . 1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया ।

भारतीय हॉकी टीम( Photo Credit: Twitter)

सालालाह (ओमान), एक जून भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 . 1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया. आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिये भारी तादाद में भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक जुटे थे. आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने काफी आक्रामक हॉकी दिखाई लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित एच एस की अगुवाई में रक्षापंक्ति ने उनके हर वार को नाकाम कर दिया. यह भी पढ़ें: जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता का ट्रॉफी

भारत के लिये अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमेंस की कोचिंग वाली पाकिस्तानी टीम के लिये एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया.

भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रह चुका है.

दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं. पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा. भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6 . 2 से हराकर खिताब जीता था.

इस बार टूर्नामेंट आठ साल बाद हो रहा है । कोरोना महामारी के कारण 2021 में इसका आयोजन नहीं हुआ था.

भारत ने आक्रामक शुरूआत करके पाकिस्तानी गोल पर पहले ही क्वार्टर में कई हमले बोले । भारत को 12वें मिनट में पहली कामयाबी अंगद बीर ने दिलाई.

दूसरे क्वार्टर में भी गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत का ही दबदबा रहा. भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति के शानदार मूव को अराइजीत ने फिनिशिंग देते हुए 19वें मिनट में दूसरा फील्ड गोल दागा. टूर्नामेंट में यह उनका आठवां गोल था.

हाफटाइम से पहले पाकिस्तान के शाहिद अब्दुल ने सुनहरा मौका बनाया लेकिन गोल के सामने से उनके शॉट को भारतीय गोलकीपर मोहित एच एस ने पूरी मुस्तैदी से बचाया.

दूसरे हाफ में पाकिस्तानी टीम ने आक्रामक वापसी की और इसका फायदा उसे तीसरे क्वार्टर के सातवें मिनट में मिला जब शाहिद अब्दुल ने सर्कल के भीतर से भारतीय डिफेंडरों को छकाते हुए गोल के दाहिनी ओर खड़े बशारत को गेंद सौंपी और उन्होंने भारतीय गोलकीपर को चकमा देकर गोल कर दिया.

पाकिस्तान को 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी. वहीं चार मिनट बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

भारत और पाकिस्तान दोनों टूर्नामेंट में अपराजेय रहे हैं । दोनों का सामना लीग चरण में भी हुआ था लेकिन वह मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा था । भारत बेहतर गोल औसत के आधार पर लीग चरण में शीर्ष पर रहा.

गत चैम्पियन भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपै को 18 . 0 से हराया जबकि जापान को 3 . 1 और थाईलैंड को 17 . 0 से मात दी । सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 9 . 1 से हराया.

वहीं पाकिस्तान ने लीग चरण में चीनी ताइपै को 15 . 1, थाईलैंड को 9 . 0, जापान को 3 . 2 से और सेमीफाइनल में मलेशिया को 6 . 2 से हराया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Australia Women vs India Women, 3rd T20I 2026 Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\