खेल की खबरें | भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से आयरलैंड को दो रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबे समय बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वर्षाबाधित पहले टी20 मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली ।

डबलिन, 18 अगस्त लंबे समय बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वर्षाबाधित पहले टी20 मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली ।

करीब एक साल बाद चोट के बाद टीम में लौटे बुमराह ने 24 रन देकर दो विकेट लिये जबकि पहला टी20 मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाये । आयरलैंड ने आठवें नंबर के बल्लेबाज बैरी मैकार्थी के नाबाद अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 139 रन बनाये ।

मैकार्थी ने 33 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली । भारतीय कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । आयरलैंड ने 11वें ओवर में छह विकेट 59 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद कुर्टिस कैम्फर (39) और मैकार्थी ने सातवें विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी की ।

मैकार्थी ने अपना पहला अर्धशतक अर्शदीप को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया ।

जीत के लिये 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिये यशस्वी जायसवाल (23 गेंद में 24 रन) और रूतुराज गायकवाड़ (नाबाद 19) ने 6 . 2 ओवर में 46 रन जोड़े ।

क्रेग यंग ने हालांकि जायसवाल और तिलक वर्मा (0) को पवेलियन भेजर भारत को दोहरे झटके दिये थे ।

बारिश रूकती नहीं देखकर अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार छह बजकर 15 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया । दूसरा टी20 रविवार को यहां खेला जायेगा ।

इससे पहले बुमराह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी (चार) को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड किया जबकि लोरकान टकर (0) ने इसी ओवर में विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमाया ।

चार ओवर के बाद बुमराह ने टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृष्णा को गेंद सौंपी जिन्होंने हैरी टेक्टर (नौ) को पवेलियन भेजा । तिलक वर्मा ने उनका आसान कैच लपका ।

रवि बिश्नोई ने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (11) को आउट किया । पावरप्ले में आयरलैंड के चार विकेट 27 रन पर गिर गए थे ।

कृष्णा ने जॉर्ज डॉकरेल (तीन) को कवर पर रूतुराज गायकवाड़ के हाथों लपकवाया । कैम्फर ने आते ही रिवर्स स्वीप पर चौका लगाया जबकि मार्क एडेयर(16) ने दो चौके लगाकर नौ ओवर में आयरलैंड को पांच विकेट पर 50 रन तक पहुंचाया ।

बिश्नोई ने एडेयर को वीडियो रेफरल के बाद पगबाधा आउट करके पवेलियन भेजा । मैकार्थी ने 13वें ओवर में बिश्नोई को पारी का पहला छक्का लगाया ।

बुमराह को भी दूसरे स्पैल में कैम्फर ने छक्का जड़ा जबकि मैकार्थी ने कृष्णा की गेंद को नसीहत दी ।

बुमराह ने 19वां ओवर किफायती डाला लेकिन अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 22 रन दे डाले ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\