खेल की खबरें | जर्मनी को 6-3 से हराकर भारत एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत एफआईएच प्रो लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में विश्व चैंपियन जर्मनी को 6-3 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

राउरकेला, 13 मार्च भारत एफआईएच प्रो लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में विश्व चैंपियन जर्मनी को 6-3 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

भारत की जर्मनी के खिलाफ तीन दिन में यह दूसरी जीत है और इस जीत की बदौलत हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम सात मैच में 17 अंक के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। स्पेन के भी 17 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण भारत शीर्ष पर है।

टॉम ग्रैमबुश ने तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को बढ़त दिला दी थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-4 से रोमांचक जीत दर्ज करने वाले भारत ने हालांकि 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह के गोल से बराबरी हासिल कर ली। टीम के लिए अभिषेक (22वें और 51वें मिनट) और सेलवम कार्ति (24वें और 26वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल हरमनप्रीत (26वें मिनट) ने किया जिससे भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

जर्मनी के लिए दो अन्य गोल गोंजालो पेइलाट (23वें मिनट) और माल्टे हेलविग (31वें मिनट) ने किए।

भारत ने इससे पहले अपने पिछले दो मैच में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\