खेल की खबरें | कृष्णा और कृणाल के पहले मैच में धमाल से भारत ने इंग्लैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की से भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली ।

पुणे, 22 मार्च अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की से भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बढत बना ली ।

खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और कृणाल के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 317 रन बनाये । कृणाल ने 31 गेंद में नाबाद 58 रन बनाये जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है । जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत बेहद अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम संभल ही नहीं सकी और 42 .1 ओवर में 251 रन पर आउट हो गई ।

कृष्णा ने 54 रन देकर चार विकेट लिये जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । इंग्लैंड का स्कोर 15वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 135 रन था लेकिन कृष्णा और शारदुल ठाकुर ने मैच की तस्वीर ही बदल दी । ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट लिये ।

इंग्लैंड के लिये जॉनी बेयरस्टॉ ने 55 गेंद में 94 रन बनाये और जैसन रॉय ने 35 गेंद में 46 रन जोड़कर उम्दा शुरूआत की । कृष्णा ने पहले तीन ओवर में 37 रन दिये लेकिन बाद में बेहतरीन वापसी करते हुए इंग्लैंड की पारी की कमर तोड़ दी ।

इससे पहले भारत के लिये धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी की । इसके बाद कृणाल और के एल राहुल ने नाबाद साझेदारी करके 57 गेंद में 112 रन जोड़े । कोहली ने 60 गेंद में 56 जबकि राहुल ने 43 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये । कृणाल 31 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे ।

धवन ने 106 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कृणाल ने सात चौके और दो छक्के लगाये । टी20 श्रृंखला में लय हासिल करने के लिये जूझते रहे राहुल ने भी खुलकर खेला ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर रोहित शर्मा (42 गेंद में 28 रन) और धवन ने पहले विकेट के लिये 64 रन जोड़े । धवन ने सातवें और राोहित ने नौवे ओवर में लगातार दो चौके लगाये ।

टी20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके धवन के कैरियर को मानों इस पारी से संजीवनी मिल गई। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 64 रन था लेकिन रोहित को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथाों लपकवाकर भारत को पहला झटका दिया ।

इसके बाद कोहली क्रीज पर आये और 17वीं गेंद पर पहला चौका लगााया । उधर धवन ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब आदिल रशीद की गेंद पर डीप मिडविकेट में मोईन अली ने उनका आसान कैच छोड़ा ।

कोहली और धवन ने 29वें ओवर में मोईन अली को नसीहत देते हुए 15 रन लिये । कोहली ने अपना 61वां वनडे अर्धशतक 50 गेंद में पूरा किया । वह मार्क वुड की गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे ।वहीं धवन को स्टोक्स ने इयोन मोर्गन के हाथों मिडविकेट पर लपकवाया । हार्दिक पंड्या (एक) भी स्टोक्स का शिकार बने ।

आखिरी ओवरों में कृणाल और राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत को 300 के पार पहुंचाया ।

मैच के दौरान सैम बिलिंग्स चौका बचाने के प्रयास में कंधे पर चोट लगा बैठे । वहीं कप्तान मोर्गन को ऊंगली में चोट लगी । दोनों ने बल्लेबाजी की लेकिन श्रेयस अय्यर की क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे की हड्डी खिसक गई और उनका आईपीएल में खेलना संदिग्ध हो गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट