देश की खबरें | नदियों के जल प्रबंधन पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत, बांग्लादेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और बांग्लादेश नदियों के जल के बंटवारे की रूपरेखा, प्रदूषण खत्म करने, नदियों के जल के संरक्षण, बाढ़ प्रबंधन, नदी घाटी प्रबंधन समेत जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए।

नयी दिल्ली, 17 मार्च भारत और बांग्लादेश नदियों के जल के बंटवारे की रूपरेखा, प्रदूषण खत्म करने, नदियों के जल के संरक्षण, बाढ़ प्रबंधन, नदी घाटी प्रबंधन समेत जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। भारत-बांग्लादेश जल संसाधन सचिव स्तर की बैठक यहां मंगलवार 16 मार्च को हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंकज कुमार, सचिव (जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्रुद्धार) ने किया। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव कबीर बिन अनवर ने किया।

भारत और बांग्लादेश 54 नदियों का पानी आपस में साझा करते हैं जो दोनों देशों के लोगों की आजीविका पर सीधे असर डालती हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले में अपने बीच करीबी सहयोग की प्रशंसा की।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्ष नदियों के जल के बंटवारे की रूपरेखा, प्रदूषण खत्म करने, नदियों के जल के संरक्षण, बाढ़ प्रबंधन, नदी घाटी प्रबंधन समेत जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए।’’

दोनों देश अगली सचिव स्तर की बैठक ढाका में करने पर भी राजी हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट