खेल की खबरें | सुदर्शन ,पड्डिकल के नाबाद अर्धशतकों से भारत ए की स्थिति संभली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के छह विकेट के बाद युवा साइ सुदर्शन और देवदत्त पड्डिकल के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 120 रन की बढत बना ली ।

मैके (आस्ट्रेलिया), एक नवंबर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के छह विकेट के बाद युवा साइ सुदर्शन और देवदत्त पड्डिकल के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 120 रन की बढत बना ली ।

मुकेश ने 46 रन देकर छह विकेट लिये जिससे भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए को पहली पारी में 195 रन पर रोक दिया । भारत ए को पहली पारी में 107 रन पर आउट करने के बाद आस्ट्रेलिया ए को 88 रन की बढत मिल गई थी ।

भारत ए की शुरूआत दूसरी पारी में भी खराब रही जब कप्तान रूतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 12 रन बनाकर आउट हो गए । भारत ने दो विकेट 8 . 5 ओवर में 30 रन पर गंवा दिये । इसके बाद पड्डिकल और सुदर्शन ने टीम को दो विकेट पर 208 रन तक पहुंचाया ।

पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके गायकवाड़ ने फर्गुस ओ नील की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैमरन बेनक्राफ्ट को कैच थमाया ।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार चार शतक जमाकर कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में सीनियर टीम में जगह पाने वाले ईश्वरन रन आउट हो गए । इसके बाद सुदर्शन और पड्डिकल ने 178 रन की अटूट साझेदारी की । सुदर्शन ने 185 गेंद में 96 रन बनाये जबकि पड्डिकल 167 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद हैं ।

भारत ए के पास अब 120 रन की बढत है जबकि मैच के दो दिन बाकी हैं ।

दूसरा और आखिरी अनधिकृत टेस्ट मेलबर्न में सात नवंबर से खेला जायेगा ।

इससे पहले चार विकेट पर 99 रन से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी (39) और कूपर कोनोली (37) ने पांचवें विकेट के लिये 51 रन जोड़े । पहले दिन दो विकेट लेने वाले मुकेश ने कोनोली को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा ।

जोश फिलिप उनका चौथा शिकार बने जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा । मुकेश ने ब्रेंडन डोगेट और टॉड मरफी को आउट करके आस्ट्रेलिया ए की पारी का अंत किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\