विदेश की खबरें | नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार : ब्रिटेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को यहां सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि वह नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य में भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है।
लंदन, 10 अगस्त ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को यहां सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि वह नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य में भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है।
राजधानी लंदन के मध्य में ‘हॉर्स गार्ड्स परेड’ में सलामी के साथ जनरल पांडे की ब्रिटेन यात्रा की शुरुआत हुई।
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत जैसे महत्वपूर्ण रिश्तों में निवेश, जहां हम साथ मिलकर नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन कर सकते हैं, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ब्रिटेन वैश्विक मंच पर खुला और दूरदर्शी है।’’
ब्रिटेन के ‘चीफ ऑफ जनरल स्टाफ’ जनरल सर पैट्रिक सैंडर्स ने जनरल पांडे का स्वागत किया। इसके बाद ब्रिटेन की सबसे पुरानी रेजीमेंट ‘नंबर 7 कोल्डस्ट्रीम गार्ड’ ने अपनी पारंपरिक वर्दी में जनरल पांडे को सलामी दी।
मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान जनरल पांडे ने रेजीमेंट में शामिल गार्ड्समैन सिंह से भी संवाद किया।
चंडीगढ़ में जन्मे सिंह ‘कोल्डस्ट्रीम गार्ड’ की कहानियां सुनकर इस रेजीमेंट में शामिल हुए थे। वह रेजीमेंट में शामिल होने का अपना सपना पूरा करने के लिए 2021 में ब्रिटेन पहुंचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)