देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, राजग एक ‘मिशन’ पर है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक ‘मिशन’ पर है।

सहारनपुर (उप्र), छह अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक ‘मिशन’ पर है।

सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने अच्छी खासी मुस्लिम आबादी वाले सहारनपुर में कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा का अंत करके करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी मुस्लिम महिला किसी की बेटी और किसी की बहन होती है। जब मां बाप बेटी को ब्याह करके भेजते हैं तो भी मन में चिंता रहती थी कि कहीं दामाद तीन तलाक बोलकर वापस ना भेज दे। इसलिए तीन तलाक के कानून की परंपरा को खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिला ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम परिवार को बचाने का काम किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि ये एक काम इतना बड़ा किया गया है कि आने वाली कई सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी।

मोदी ने कहा, ''भाजपा सरकार ने सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया है...हमने कड़ा कानून बनाकर करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। ...अब कुछ लोग कभी- कभी कहते हैं उत्साह में मोदी ने जो तीन तलाक खत्म किया है, इससे मुस्लिम महिलाओं को लाभ हुआ है।....मैं समझता हूं कि उनको पूरी समझ नहीं है...ये सिर्फ मुस्लिम महिलाओं का भला हुआ है, ऐसा नहीं है।’’

मोदी ने कहा कि कोई भी मुस्लिम महिला किसी की बेटी होती है, बहन होती है...और जब माता-पिता अपनी बेटी को शादी कराकर ससुराल भेजते हैं, कितने बड़े सपने देखकर भेजते हैं...लेकिन मन में चिंता रहती है कि कहीं दामाद नाराज हो जाए और तीन तलाक ना बोल दे और अगर बेटी घर वापस आ जाए तो पूरा परिवार तबाह हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘..भाई को चिंता रहती है कि अगर बहन वापस आ जाए तो क्या होगा, मां को चिंता रहती है...इस के लिए तीन तलाक की परंपरा को खत्म करके, हमने पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है...उसे लटकती तलवार से मुक्ति दिलवा दी है...कि आने वाली सदियों तक मुस्लिम बेटियां, ये मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने ‘कमीशन’ खाने को प्राथमिकता दी। ‘इंडिया’ गठबंधन ‘कमीशन’ के लिए है, एनडीए (राजग) मोदी सरकार मिशन के लिए है।’’

मोदी ने कहा, ''अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ‘मिशन’ में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''मैं देश का पहला ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीट 370 से कम की जा सकें और राजग की सीट 400 से कम की जा सकें।''

मोदी ने कहा, ‘‘दस वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।’’

मोदी ने कहा, ''आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, ये भाजपा का नारा नहीं बल्कि हमारे विश्वास की चीज है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं - ‘फिर एक बार मोदी सरकार।’ कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाईं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा ‘मिशन’ था। इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। ये हमारी पीढ़ी के लिए कितने बड़ा गौरव है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भाजपा का ‘मिशन’ रहा है और ये ‘मिशन’ भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे वो सारे पत्थर जुटाकर मोदी उन्हीं से विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों को उसका हक मिलना ही सच्चा ‘सेक्युलरिज्म’ (धर्मनिरपेक्षता) और सामाजिक न्याय है।’’

उन्होंने कहा, "कांग्रेस में उन सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं है, जो उसका गढ़ मानी जाती हैं।"

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है और इसके कुछ हिस्से पर वामपंथियों का प्रभुत्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले। भाजपा ने अपराधियों- दंगाइयों को काबू किया है। सुरक्षा के साथ-साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया है। ये क्षेत्र अपने कृषि उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। हमारी सरकार 10 साल से किसान भाइयों के लिए काम कर रही है। किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है। देश में छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि के जरिए मदद की जा रही है। अकेले सहारनपुर में 3 लाख किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वह देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह देश का दुर्भाग्य है कि 'इंडिया’ गठबंधन के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।’’

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ संसदीय सीट पर मतदान होगा। ये सीट हैं- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत।

मतों की गिनती चार जून को होगी।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\