खेल की खबरें | भारत ए ने ओमान को छह विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयुष बडोनी की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ए ने एमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में बुधवार को यहां 28 गेंद शेष रहते ओमान को छह विकेट से करारी शिकस्त दी।

अल अमेरात, 23 अक्टूबर आयुष बडोनी की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ए ने एमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में बुधवार को यहां 28 गेंद शेष रहते ओमान को छह विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस मुकाबले से पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम ने ओमान को पांच विकेट पर 140 रन पर रोकने के बाद 15.2 ओवर में चार विकेट पर 146 रन बनाकर ग्रुप में तीन मैचों में तीन जीत से शीर्ष स्थान हासिल किया।

सेमीफाइनल में भारत ए के सामने 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान ए की चुनौती होगी।

बडोनी ने 27 गेंद में 51 रन की पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने 10वें ओवर में समय श्रीवास्तव के खिलाफ तीन चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बटोरे।

दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ 52 गेंद में 85 रन की साझेदारी के साथ भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। तिलक ने 30 गेंद में नाबाद 36 रन बनाये।

शानदार लय में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद मे पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की आक्रामक पारी के साथ भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दिलाई जबकि भारतीय पारी के आखिर में रमनदीप सिंह (चार गेंद में नाबाद 13) ने दो छक्के लगाकर टीम की जीत पक्की की।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद ओमन के लिए मोहम्मद नदीम ने 49 गेंद में 41 रन की पारी खेली। उन्होंने वसीम अली (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 60 गेंद में 47 रन और हम्माद मिर्जा के साथ 14 गेंद 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मिर्जा ने 15 गेंद की नाबाद पारी में एक चौका और दो छक्के लगाये।

भारत के लिए आकिब खान, रसिक सलाम, निशांत सिंधू, रमनदीप और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी