देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड के भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, और पिछले एक महीने में भाजपा में शामिल होने वाले वह राज्य के तीसरे विधायक हैं।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर उत्तराखंड के भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, और पिछले एक महीने में भाजपा में शामिल होने वाले वह राज्य के तीसरे विधायक हैं।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महासचिव व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में कैड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ईरानी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संवैधानिक पद पर रहते हुए देश सेवा के दो दशक पूर्ण किये और इस दौरान संगठन को समाज से जोड़कर भारत के नवनिर्माण में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी से प्रेरित होकर कैड़ा भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं उनका भाजपा परिवार में अभिनंदन करती हूं। संगठन की राह पर चलकर वह उत्तराखंड को सशक्त और स्वाभिमानी बनाने में योगदान देंगे, यह कामना करती हूं।’’

बलूनी ने कहा कि पिछले एक माह में लगातार भाजपा में शमिल होने का कार्यक्रम चल रहा है और कैड़ा तीसरे विधायक हैं जिन्होंने इस दौरान भाजपा का दामन थामा है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में ‘‘प्रचंड लहर’’ चल रही है।

भाजपा का सदस्य बनने के बाद कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अंतर-आत्मा की आवाज से जनता के लिए काम करती है। वह देश, समाज और जनता के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में वह मजबूती से काम करेंगे।

टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार और उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पहले ही भाजपा का दामन चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\