देश की खबरें | कनाडा भेजने का झांसा दे साढ़े 13 लाख रूपये हड़पे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कनाडा का वर्क वीजा लगवा वहां काम धंधा शुरु करवाने का झांसा देकर साढ़े 13 लाख रुपये कथित रूप से हड़पने पर हरियाणा पुलिस ने यहां एक अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 10 अक्टूबर कनाडा का वर्क वीजा लगवा वहां काम धंधा शुरु करवाने का झांसा देकर साढ़े 13 लाख रुपये कथित रूप से हड़पने पर हरियाणा पुलिस ने यहां एक अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीपलथा गांव के गुरबेज ने गढ़ी थाना पुलिस से शिकायत की कि वह वर्क वीजा लगवाकर परिवार समेत कनाडा में शैटल होना चाह रहा था, इसी बीच उसकी 2019 में फेसबुक के माध्यम से लुधियाना के अधिवक्ता हरप्रीत से संपर्क हुआ।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

गुरबेज के अनुसार हरप्रीत ने उसे बताया कि होशियारपुर का उसका जानकार तलविंद्र उर्फ सोनू की कनाडा में अच्छी जान पहचान है और वह उसे कनाडा भेज सकता है, जिसके बाद तलविंद्र से भी उसकी मुलाकात करवाई।

शिकायत के मुताबिक वर्क वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर गुरबजे के सामने साढ़े 13 लाख रुपये की मांग रखी गई। सबकुछ तय होने के बाद राशि खाते में डलवा दी गई। इसके अलावा दोनों आरोपियो को दस्तावेज भी दे दिए गए। उससे 95 हजार रूपये से ज्यादा की राशि उसके कागजातों के नाम पर अतिरिक्त वसूले गए। उसकी टिकट भी बुक करवाई गई और साथ ही उसे बलूम ग्लोबल ऑनतारियो कनाडा का नियुक्ति पत्र भी उसके पास भेज दिया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Priest’s Murder Case: मृतक पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार 10 लाख रुपये की मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी.

लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे कनाडा नहीं भेजा गया। कनाडा न भेजे जाने पर जब गुरबेज ने पैसे लौटाने के लिए दबाव डाला तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

गढ़ी थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि व्यक्ति को वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा दिया गया था। उसके एवज में साढ़े 13 लाख की राशि ली गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि न तो उसे कनाडा भेजा गया और न ही उसकी राशि वापस दी गई। फिलहाल दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू