देश की खबरें | पराली जलाने की घटनाओं में वृ्द्धि से दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका : सफर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, लेकिन पंजाब, हरियाणा और अन्य आसपास के राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर आने वाले दिनों में इसमें (वायु गुणवत्ता) और गिरावट की आशंका जताई गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, लेकिन पंजाब, हरियाणा और अन्य आसपास के राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर आने वाले दिनों में इसमें (वायु गुणवत्ता) और गिरावट की आशंका जताई गई है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में बना रहेगा और उसके बाद इसमें गिरावट शुरू होगी।

यह भी पढ़े | Dushyant Chautala Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

शहर में मंगलवार सुबह 10:30 बजे एक्यूआई 177 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है। सोमवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 179 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में CID ने दो लोगों को किया गिरफ्तार.

सफर ने कहा, “ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने की घटना में वृद्धि देखी गई है। वायु की दिशा प्रदूषकों के प्रसार के लिए अनुकूल है और आने वाले दिनों में दिल्ली पर ये अपना असर दिखाना शुरू करेंगे ।”

इसके अलावा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मंगलवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम, 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कम तापमान और हवा स्थिर होने से प्रदूषक तत्त्वों का संचय होता है, जो वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट