जरुरी जानकारी | देश की 10 मूल्यवान कंपनियों से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

नयी दिल्ली, नौ मई देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में केवल रिलायंस इंडसट्रीज लि. तथा इन्फोसिस को बाजार पूजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।

बाकी आठ कंपनियों...टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 34,623.12 करोड़ रुपये उछलकर 11,58,542.89 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 13,897.69 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,950.71 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,728.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50, 310.13 करोड़ रुपये जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,213.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,52,756.84 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,428.5 कराड़ रुपये बढ़कर 4,19,776.85 करोड़ रुपये जबकि भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 4,239.2 करोड़ रुपये बढ़कर 3,19,679.59 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकण पिछले सप्ताह 2,797.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,436 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी बैंक का एमकैप 1,323.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,80,174.61 करोड़ रुपये रहा।

इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 40,033.57 करोड़ रुपये घटकर 12,24,336.42 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस की बजार हैसियत 639.11 करोड़ रुपये घटकर 5,76,228.85 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत हुए।

शीर्ष 10 मूल्वान कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीअईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\