देश की खबरें | कारोबारी समूह के 27 परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद में रियल एस्टेट, निर्माण और भूमि व्यापार से जुड़े समूह के ठिकानों पर छापेमारी लगभग 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी जब्त की हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर आयकर विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद में रियल एस्टेट, निर्माण और भूमि व्यापार से जुड़े समूह के ठिकानों पर छापेमारी लगभग 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी जब्त की हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को समूह और उससे जुड़े लोगों के 27 रिहायशी तथा आवासीय परिसरों में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on PM Modi: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.

बोर्ड के अनुसार , ''अब तक लगभग 69 लाख रुपये की नकदी और करीब 82 लाख रुपये के मूल्य के आभूषण जब्त किये जा चुके हैं। इसके अलावा 18 बैंक लॉकरों पर निगरानी रखी गई है।''

बयान में कहा गया है कि मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और कंप्यूटर से बड़ी संख्या में मिले संदेहास्पद दस्तावेज और डिजिटल डाटा को भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर, ऑफ-लाइन कक्षाओं में 35,982 केन्द्रों में 7.48 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा.

सीबीडीटी आयकर विभाग का प्रशासनिक प्राधिकरण है। हालांकि उसने समूह की पहचान नहीं बतायी।

बयान में कहा गया है, ''समूह की एक ही पते पर करीब 96 कंपनियां हैं, जिनका इस्तेमाल पैसों के लेन-देन और भूमि के हिसाब-किताब के लिए किया जा रहा था। अधिकतर कंपनियों में वास्तव में कोई काम नहीं किया जा रहा और कुछ ही कंपनियों के आयकर रिटर्न दाखिल किये गए हैं। कई ने आरओसी (कंपनियों के रजिस्ट्रार) में रिटर्न दाखिल नहीं किया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई