देश की खबरें | सीआरपीएफ अकादमी में “पराक्रम की दीवार” का उद्घाटन, जिस पर अंकित हैं 138 अधिकारियों के नाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की यहां स्थित प्रशिक्षण अकादमी में एक “पराक्रम की दीवार” का उद्घाटन किया गया जिस पर सीआरपीएफ के वीरता पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के नाम अंकित है।
गुरुग्राम, 30 अगस्त केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की यहां स्थित प्रशिक्षण अकादमी में एक “पराक्रम की दीवार” का उद्घाटन किया गया जिस पर सीआरपीएफ के वीरता पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के नाम अंकित है।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने शनिवार को पराक्रम की दीवार का उद्घाटन किया जिस पर 138 अधिकारियों के नाम अंकित हैं।
इनमें से पांच अधिकारियों को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिए गए थे।
देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में लगभग 3.25 लाख कर्मी कार्यरत हैं।
सीआरपीएफ प्रवक्ता उप महानिरीक्षक मोसेस दिनाकरन ने कहा, “पराक्रम की दीवार उन सभी अधिकारियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने गुरुग्राम स्थित कादरपुर प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षण लिया और देश की सेवा की।”
अकादमी की स्थापना अक्टूबर 2005 में हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)