देश की खबरें | झारखंड में 48 केन्द्रों पर कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने कहा वरदान साबित होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में कोविड—19 टीकाकरण की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में भी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी शुरूआत की । इस दौरान रांची के सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को सबसे पहले टीका लगाया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टीका वैश्विक महामारी में देश के लिए वरदान साबित होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 16 जनवरी देश भर में कोविड—19 टीकाकरण की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में भी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी शुरूआत की । इस दौरान रांची के सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को सबसे पहले टीका लगाया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टीका वैश्विक महामारी में देश के लिए वरदान साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज देश में टीकाकरण की आनलाइन शुरूआत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के सदर अस्पताल में इसकी शुरूआत की । इसके साथ ही प्रदेश के सभी 24 जिलों में​ चिन्हित 48 टीकाकरण केन्द्रों पर इस कार्यक्रम की शुरूआत हुयी ।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह टीका वैश्विक महामारी में देश के लिए वरदान साबित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ही राज्य में टीकाकरण की पूरी कार्ययोजना बनायी जायेगी।’’

इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार शुरूआत में यह टीका सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 48 टीकाकरण केन्द्रों पर यथा उचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर प्रतिदिन 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा । इसके 28 दिनों के बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा । पहले राज्य में इस उद्देश्य से 129 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे लेकिन केन्द्र सरकार ने यहां उपयुक्त आधारभूत संरचना को देखते हुए फिलहाल सिर्फ 48 केन्द्रों की ही अनुमति दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट