विदेश की खबरें | तालिबान के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगता प्रमुख् रास्ता बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत से सटी अफगानिस्तान की सीमा के प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों द्वारा महत्वपूर्ण ''स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग'' पर कब्जा जमाने की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कराची, 14 जुलाई पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत से सटी अफगानिस्तान की सीमा के प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों द्वारा महत्वपूर्ण ''स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग'' पर कब्जा जमाने की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चमन के सहायक आयुक्त आरिफ काकर ने मीडिया को इस बात की पुष्टि की कि अफगानिस्तान से सटे चमन बॉर्डर पर 'मैत्री द्वार' रास्ते को बंद कर दिया गया है।

इस बीच, एपी की खबर के मुताबिक, तालिबान ने बुधवार को पाकिस्तान से सटे अहम रणनीतिक बिंदु स्पिन बोल्डक पर अपना नियंत्रण होने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कथित तौर पर तालिबानी लड़ाके दक्षिण-पूर्वी शहर स्पिन बोल्डाक में नजर आ रहे हैं।

वहीं, अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तानी शहर चमन के लोगों ने भी सीमा रेखा के पार तालिबान के झंडे लहरते देखे और तालिबानी लड़ाकों के वाहन भी देखे गए।

काकर ने कहा, '' उच्च स्तर की सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित की गई है।'' हालांकि, उन्होंने तालिबान लड़ाकों द्वारा स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग पर नियंत्रण की रिपोर्ट के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। स्पिन बोल्डक पाकिस्तान के चमन शहर से सटी अफगान सीमा का एक अहम रणनीतिक बिंदु है, जिसके जरिए दोनों देशों के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में इस अहम बिंदु के आसपास तालिबानी लड़ाकों का नियंत्रण होने का दावा किया गया है। हालांकि, अफगान सरकार के अधिकारियों ने इसका खंडन किया है और कहा है कि स्पिन बोल्डक उनके नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\