विदेश की खबरें | वर्ष 2020 में विश्व की करीब 10 प्रतिशत आबादी के कुपोषित होने का अनुमान:संरा एजेंसियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में पर्याप्त आहार नहीं मिलने से प्रभावित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। इस प्रकार करीब 10 प्रतिशत लोगों के कुपोषित होने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में पर्याप्त आहार नहीं मिलने से प्रभावित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। इस प्रकार करीब 10 प्रतिशत लोगों के कुपोषित होने का अनुमान है।

इसमें कहा गया है कि इससे सर्वाधिक अफ्रीका प्रभावित हुआ, जहां 21 प्रतिशत लोगों के कुपोषित होने का अनुमान है।

बच्चों को कहीं अधिक कीमत चुकानी पड़ी, पांच साल से कम आयु के 14.9 करोड़ बच्चों की वृद्धि प्रभावित हुई और अपनी उम्र की तुलना में उनका कद काफी छोटा है। 4.5 करोड़ से अधिक बच्चे अपनी लंबाई की तुलना में काफी दुबले पतले हैं।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा, ‘‘कुल तीन अरब वयस्क और बच्चे स्वास्थ्यवर्धक आहार से वंचित रह गये, बहुत हद तक उनकी अत्यधिक कीमतों को लेकर।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व के कई हिस्सों में महामारी ने भीषण मंदी ला दी और भोजन तक पहुंच को प्रभावित किया।

इसमें कहा गया है कि 2020 में जनसंख्या वृद्धि की दर को भूख ने पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट में पाया गया है कि विश्व की करीब 9.9 प्रतिशत आबादी के पिछले साल कुपोषित रहने का अनुमान है, जबकि 2019 में यह 8.4 प्रतिशत था।

इस रिपोर्ट को महामारी के समय का अपनी तरह का पहला वैश्विक आकलन बताया जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ