देश की खबरें | निठारी हत्याकांड में न्यायालय ने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी से कहा, कोली को नोटिस मिलना सुनिश्चित करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि 2006 के निठारी सिलसिलेवार हत्याकांड मामले में सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर उसे नोटिस सौंप दिया गया है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि 2006 के निठारी सिलसिलेवार हत्याकांड मामले में सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर उसे नोटिस सौंप दिया गया है।

न्यायालय की रजिस्ट्रार सुजाता सिंह ने कहा कि एक पीड़ित के पिता पप्पू लाल की अपील पर न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ की ओर से जारी नोटिस कोली को नहीं दिया गया है, जो गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।

न्यायालय के 18 जुलाई के आदेश में कहा गया, “गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी से भी यह बात स्पष्ट करवाई जाए...इसके बाद एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के माध्यम से प्रतिवादी संख्या 1 (सुरेंद्र कोली) को नोटिस जारी किया जाए।”

अदालत ने मामले को चार सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया और कहा कि उच्च न्यायालय व निचली अदालत की ओर से मामले के रिकॉर्ड का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को शीर्ष अदालत ने 2006 के सनसनीखेज निठारी हत्याकांड मामले में कोली को बरी करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई और उत्तर प्रदेश सरकार की अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।

यह सनसनीखेज हत्याकांड 29 दिसंबर 2006 को राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा के निठारी में मोनिंदर सिंह पंधेर के घर के पीछे एक नाले से आठ बच्चों के कंकाल मिलने के बाद सामने आया था। पंधेर भी इस मामले में आरोपी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\