देश की खबरें | 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के नाम पर 500 बेरोजगारों से 50 करोड़ की ठगी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आत्मनिर्भर भारत के नाम पर बेरोजगारों को ट्रेडिंग सिखाकर रोजगार देने तथा बेरोजगारों को क्रिप्टो मुद्रा में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, 13 अगस्त आत्मनिर्भर भारत के नाम पर बेरोजगारों को ट्रेडिंग सिखाकर रोजगार देने तथा बेरोजगारों को क्रिप्टो मुद्रा में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गुप्ता कॉलोनी निवासी श्रीकांत ने शिकायत दी कि गुजरात के रहने वाले हितेश ऊर्फ नील पटेल ने नवम्बर 2020 में ट्विटर पर पोस्ट में कहा था कि वे लोगों को विदेशी मुद्रा प्रशिक्षण के साथ नौकरी देंगे।

शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि उससे तीन माह के प्रशिक्षण शुल्क के रूप में 45 हजार रुपये लिए गए, शिकायतकर्ता से कहा गया था कि प्रशिक्षण के बाद उसे दो वर्ष के लिए नौकरी पर रखा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आरोपित ने क्रिप्टो मुद्रा में निवेश करने के लिए कहा। जिस पर उसने भी चार लाख रुपये का निवेश किया।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा लगभग 500 लोगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया। उसके द्वारा निवेश की गई राशि की कीमत 12 लाख रुपये बनती है, जबकि सभी निवेशकों की राशि की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बनती है।

उन्होंने बताया कि चार माह के बाद उसके अलावा अन्य प्रशिक्षण लेने वालों ने राशि वापस मांगी तो उन्हें कहा जाने लगा की आरबीआई ने भुगतान रोक दिया है जबकि उन्होंने राशि भारतीय बैंकों में जमा करवाई थी ।

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के इस खेल में केरल निवासी अलकेश, आरोपित हितेश उर्फ नील का पिता गोवर्धन भी शामिल है ।

शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\