जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई 4.3 प्रतिशत बढ़कर 85.5 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई (माल चढ़ाना एवं उतारना) में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 85.5 करोड़ टन हो गई। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी बयान में दी गई।

नयी दिल्ली, 13 मई भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2024-25 में माल ढुलाई (माल चढ़ाना एवं उतारना) में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 85.5 करोड़ टन हो गई। यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी बयान में दी गई।

देश में 12 प्रमुख बंदरगाह हैं।

इन बंदरगाहों में दीनदयाल बंदरगाह, मुंबई बंदरगाह, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मोरमुगाओ बंदरगाह, न्यू मैंगलोर बंदरगाह, कोचीन बंदरगाह, वीओ चिदंबरनार बंदरगाह, चेन्नई बंदरगाह, कामराजर बंदरगाह, विशाखापत्तनम बंदरगाह, पारादीप बंदरगाह और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह शामिल हैं।

प्रमुख बंदरगाहों पर ढुलाई के मामले में पेट्रोलियम, तेल और लुब्रिकेंट (पीओएल)-जिसमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और एलपीजी/एलएनजी शामिल हैं- 2024-25 में 25.45 करोड़ टन (29.8 प्रतिशत) की मात्रा के साथ सबसे ऊपर रहे। इसके बाद कंटेनर यातायात 19.35 करोड़ टन (22.6 प्रतिशत), कोयला 18.66 करोड़ टन (21.8 प्रतिशत) और अन्य कार्गो श्रेणियां जैसे लौह अयस्क, छर्रे, उर्वरक का स्थान रहा।

बयान में कहा गया है कि प्रमुख बंदरगाहों के इतिहास में पहली बार, पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) और दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए) ने 15 करोड़ टन ढुलाई के स्तर को पार कर लिया, जिससे समुद्री व्यापार और परिचालन उत्कृष्टता के प्रमुख केंद्रों के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई। इस बीच, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) ने 73 लाख टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स) को संभालकर एक रिकॉर्ड बनाया, जो साल-दर-साल 13.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बयान में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में, भारतीय बंदरगाहों ने सामूहिक रूप से बंदरगाह-आधारित औद्योगीकरण के लिए 962 एकड़ भूमि आवंटित की, जिससे वित्त वर्ष 2024-25 में 7,565 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\