जरुरी जानकारी | पहली छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में सौदों का मूल्य आठ प्रतिशत घटाः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल की पहली छमाही में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल 2.5 अरब डॉलर मूल्य के सौदे हुए जो सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की गिरावट है। ग्रांट थॉर्नटन भारत ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई इस साल की पहली छमाही में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल 2.5 अरब डॉलर मूल्य के सौदे हुए जो सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की गिरावट है। ग्रांट थॉर्नटन भारत ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-जून, 2025 की अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र में होने वाले सौदों की संख्या बढ़ी है लेकिन इनके कुल मूल्य में गिरावट आई है।

रियल एस्टेट सौदों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) शामिल हैं।

ग्रांट थॉर्नटन भारत में साझेदार और रियल एस्टेट प्रमुख शबाला शिंदे ने कहा, ‘‘साल की पहली छमाही में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में आईपीओ और क्यूआईपी सहित 45 लेनदेन हुए, जिनका मूल्य 2.5 अरब डॉलर था। वर्ष 2024 की पहली छमाही में 2.7 अरब डॉलर मूल्य के 40 सौदे हुए थे। हालांकि, संख्या के लिहाज से सालाना आधार पर सौदे बढ़े हैं लेकिन कुल सौदों के मूल्य में आठ प्रतिशत की गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कुल सौदों के मूल्य में कमी आई है लेकिन संस्थागत पूंजी का वाणिज्यिक मंचों में लगातार प्रवाह हुआ जो इस परिसंपत्ति वर्ग के जुझारूपन को दर्शाता है।’’

शिंदे ने कहा कि 2025 की दूसरी छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र निवेश के एक अधिक परिपक्व, नवाचार-आधारित चक्र के लिए बढ़िया स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\