जरुरी जानकारी | मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक शेयर निवेशकों की संपत्ति में 25.46 लाख करोड़ की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में आयी तेजी के साथ मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीने में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में 25,46,954.71 करोड़ रुपए की भारी वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, 30 जून बाजार में आयी तेजी के साथ मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीने में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में 25,46,954.71 करोड़ रुपए की भारी वृद्धि हुई है।

इस वित्तीय वर्ष में 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स ने छह प्रतिशत की तेजी या 2,973.56 अंकों की बढ़त हासिल की है।

बीएसई का सेंसेक्स 28 जून को अपने उच्चतम स्तर 53,126.73 पर पहुंच गया था। 25 जून को वह 52,925.04 के रिकॉर्ड अंक पर बंद हुआ था।

बाजार में बढ़त के साथ बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी इस साल 15 जून को अपने उच्चतम स्तर 2,31,58,316.92 करोड़ रुपए पर पहुंच गयी थी।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ने 24 मई को 3,000 अरब डॉलर (करीब 220 लाख करोड़ रुपए) का आंकड़ा छू लिया था।

पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,82,057.95 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,04,30,814.54 करोड़ रुपए हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\