विदेश की खबरें | आने वाले हफ्तों में ‘परसिवरेंस’ रोवर के रोमांचक कार्य सामने आएंगे :नासा के भारतीय मूल के इंजीनियर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नासा के ‘परसिवरेंस’ रोवर के भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर विष्णु श्रीधर ने कहा है कि मंगल अभियान पर सर्वाधिक रोमांचक कार्य आने वाले हफ्तों में होने वाला है।

ह्यूस्टन (अमेरिका), एक मार्च नासा के ‘परसिवरेंस’ रोवर के भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर विष्णु श्रीधर ने कहा है कि मंगल अभियान पर सर्वाधिक रोमांचक कार्य आने वाले हफ्तों में होने वाला है।

न्यूयार्क के रहने वाले श्रीधर (27) कैलीफोर्निया स्थित अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (जेपीएल) में मार्स 2020 ‘परसिवरेंस’ रोवर के सुपरकैम के लिए एक लीड सिस्टम इंजीनियर हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस रोवर के कुछ सर्वाधिक रोमांचक कार्य होने वाले हैं।

श्रीधर ने एबीसी 7 चैनल से कहा, ‘‘हम मंगल से और अधिक तस्वीरें प्राप्त करने जा रहे हैं, हम सुपरकैम उपकरण से तस्वीरें लेने जा रहे हैं, हम अपने माइक्रोफोन के जरिए ऑडियो रिकार्डिंग करने जा रहे हैं और निकट भविष्य में बहुत जल्द हम अपने हेलिकॉप्टर (ड्रोन) को तैनात करने जा रहे हैं...। ’’

सुपर कैम एक सुदूर संवेदन (रिपोट सेंसिंग) उपकरण है जो मंगल की सतह पर चट्टानों के रसायनिक तत्वों का विश्लेषण करने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल करेगा। यह उस क्षेत्र का विश्लेषण करेगा, जहां तक रोवर नहीं पहुंच सकता है।

नासा का यह रोवर इस साल 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरा।

रोवर, सुपरकैम और इसके अन्य उपकरणों की मदद से वैज्ञानिकों को लाल ग्रह पर अतीत में जीवन की मौजूदगी का सुराग हासिल करने में मदद मिलेगी।

श्रीधर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद यह अभियान हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘नासा के अभियानों में स्पष्ट रूप से एक मूलभूत सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की जा रही है कि क्या मंगल पर कभी जीवन मौजूद था? क्या पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रह पर भी जीवन था ? ’’

जेपीएल में पिछले पांच साल का श्रीधर का समय मंगल के लिए समर्पित रहा है और वह फिलहाल मार्स 2020 रोवर पर सुपरकैम के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को मंगल ग्रह से पहला ऑडियो जारी किया, जो रोवर द्वारा रिकार्ड की गई हवा की आवाज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड