Surat Factory Fire Breaks: सूरत में बिस्किट के पैकेट बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

गुजरात के सूरत जिले में बिस्किट और वेफर (चिप्स, नमकीन) के पैकेट बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से इकाई को भारी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

fire (img: Pixabay)

सूरत (गुजरात), 12 फरवरी : गुजरात के सूरत जिले में बिस्किट और वेफर (चिप्स, नमकीन) के पैकेट बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से इकाई को भारी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. कामरेज अग्निशमन केंद्र के उप-अधिकारी विजय टंडेल ने बताया कि बोरसारा गांव में गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में मध्य रात्रि के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी.

अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में ड्रम में रखे ज्वलनशील तरल पदार्थ में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति और जटिल हो गई.

उन्होंने बताया कि करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी अग्निशमन दल आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि भीषण आग में फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया. सूरत ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश जॉयसर ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली. यह भी पढ़ें : मुंबई में एक व्यक्ति ने किया पुलिस को फोन, कहा-प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला

टंडेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की छह-सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. उन्होंने बताया कि विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से टीम भी मौके पर पहुंचीं. टंडेल ने बताया, ‘‘हमें बिस्किट और वेफर पैकेट बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. आग मध्यरात्रि के आसपास लगी और उसपर काबू पाने के लिए दमकल की छह-सात गाड़ियां भेजी गईं. ड्रम में मौजूद रसायनों के कारण विस्फोट के बाद आग फैल गई.’’ अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड