देश की खबरें | सुलतानपुर में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्‍या का अंदेशा जताया है।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्‍या का अंदेशा जताया है।

लंभुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अब्दुस सलाम ने बताया कि युवक की हत्या का मुख्य कारण प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग लग रहा है।

सीओ ने बताया, ‘‘हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।’’

पुलिस के अनुसार, अमेठी जिले के पीपरपुर थाना अंतर्गत अनुज वर्मा ऊर्फ गोलू (19) सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत तिवारीपुर कुटीवा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह वह घर से रोज की तरह निकला था, लेकिन दोपहर बाद घर पर सूचना मिली कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, खेत के पास सड़क के किनारे उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और इस सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम और कोतवाली देहात के एसओ सत्येंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड