देश की खबरें | गुजरात के मेहसाणा में पति-पत्नी और बेटे ने जान दी, रिश्तेदारों का साहूकारों पर उत्पीड़न का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मेहसाणा जिले में कथित रूप से आर्थिक तंगी के चलते एक दंपत्ति और उनके नौ वर्षीय बेटे ने नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मेहसाणा, आठ जनवरी गुजरात के मेहसाणा जिले में कथित रूप से आर्थिक तंगी के चलते एक दंपत्ति और उनके नौ वर्षीय बेटे ने नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि धर्मेश पांचाल (38), उनकी पत्नी उर्मिला (36) और बेटे प्रकाश ने शनिवार को कडी कस्बे के पास आत्महत्या कर ली।
प्रजापति ने कहा,‘‘उर्मिला और प्रकाश के शव शनिवार को मिले थे, जबकि धर्मेश का शव आज निकाला गया। जिस कार से वे यहां पहुंचे थे, उसमें से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिवार वित्तीय समस्याओं के कारण तनाव में था।’’
उन्होंने कहा कि इस घटना में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, धर्मेश के पिता खेताभाई पंचाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुराने कर्ज को लेकर साहूकारों ने प्रताड़ित किया था।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मेरा बेटा और उसका परिवार पाटन जिले के संतालपुर तालुका में रहता था, जहां वह ‘मेटल फैब्रिकेशन’ की दुकान चलाता था। व्यापार में घाटा होने के बाद उसने कर्ज लिया था। मुझे संदेह है कि साहूकारों की प्रताड़ना के कारण उसने और उसके परिवार ने अपनी जान दे दी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)