देश की खबरें | मेरठ में दारोगा ने युवक को सरेआम दी 'ठोक देने' की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह सरेआम एक युवक को 'ठोक देने' (गोली मारने) की धमकी देते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई जिले में एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह सरेआम एक युवक को 'ठोक देने' (गोली मारने) की धमकी देते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

सूत्रों के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के करियप्‍पा मार्ग पर मंगलवार को छावनी बोर्ड की एक टीम एक जर्जर मकान के ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के दौरान दरोगा श्यौराज सिंह ने सचिन नामक युवक को 'ठोक डालने' की धमकी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष सिंह ने घटना के बारे में बताया, ‘‘कैंट क्षेत्र में एक महीने पहले एक मकान में आग लग गई थी। इस वजह से वह आवास योग्य नहीं रह गया था। छावनी बोर्ड की एक टीम उसी भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करवा रही थी। इसी दौरान उस भवन के पूर्व किरायेदार बताये जा रहे कुछ लोगों ने आपत्ति की। उन्‍होंने भवन पर अपना ताला भी लगा रखा है।’’

सिंह ने दावा किया कि आपत्ति कर रहे लोग छावनी बोर्ड की टीम के साथ दुर्व्‍यवहार कर बुलडोजर पर पथराव करने लगे। इस पर दारोगा श्‍यौराज सिंह ने कुछ ऐसे शब्‍दों का उपयोग किया जिनके सार्वजनिक उपयोग से बचना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने थाना सदर बाजार में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कैंट को दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड