मध्य प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 2,330 हुई, 113 लोगों की जान गई

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गयी । मरने वालों में इंदौर में छह, भोपाल में तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये हैं।

जमात

भोपाल / इन्दौर , 27 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को 113 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,330 पर पहुंच गई।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गयी । मरने वालों में इंदौर में छह, भोपाल में तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,860 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,806 की हालत स्थित है जबकि 54 मरीज गंभीर हैं। कुल 357 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक 63 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 17, भोपाल में 12, देवास में छह, खरगोन में छह, होशंगाबाद एवं मंदसौर में दो—दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार एवं खंडवा एक-एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश के कुल 52 में से 27 जिलों के लोग अब तक विड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

प्रदेश में इन्दौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 196 नये मामले आये हैं, जबकि इसके बाद भोपाल में 13, उज्जैेन में 13, जबलपुर में 10, रायसेन में पांच, होशंगाबाद देवास एवं हरदा में एक-एक नया मामला सामने आया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,372 हो गयी है, जबकि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 428, उज्जैन में 119, जबलपुर में 69, होशंगाबाद में 33, रायसेन में 33, देवास में 24 हो गई है।

इनके अलावा, खरगोन में अब कोरोना वायरस से 61 लोग संक्रमित हैं, जबकि धार एवं खंडवा में 36-36, आगर मालवा में 11, बड़वानी में 24, मुरैना, रतलाम एवं विदिशा में 13—13, मंदसौर में नौ, शाजापुर में छह, सागर और छिंदवाड़ा में पांच-पांच, श्योपुर एवं ग्वालियर में चार—चार, अलीराजपुर में तीन, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में दो—दो और बैतूल, हरदा एवं डिंडोरी में एक—एक कोरोना वायरस की बीमारी के चपेट में आया है। वहीं, दो मरीज अन्य राज्य के हैं।

कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 641 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\