देश की खबरें | लखनऊ में युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मोहम्मद आफताब (20) आठ अक्टूबर की शाम को घर से लापता हो गया था। बाद में उसका शव मडियांव पुलिस थाना क्षेत्र में घैला पुल के नीचे से 11 अक्टूबर को बरामद किया गया।

आफताब के पिता मोहम्मद अल्ताफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आफताब की हत्या उसी इलाके के रहने वाले फाजिल और अफाक ने की थी।

बयान में कहा गया, ‘‘हत्या की वजह उस लड़की से आफताब की दोस्ती थी, जिसके साथ फाजिल की शादी तय हुई थी। पूछताछ में फाजिल और उसके सहयोगी ने कबूल किया कि इसी के चलते उन लोगों ने आफताब की हत्या की। हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया।’’

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\