देश की खबरें | केरल में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 3,503 पहुंची; मुख्यमंत्री ने स्थिति गंभीर होने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 141 मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,503 तक पहुंच गई। राज्य में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 100 से अधिक मामले सामने आये हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों को सावधान किया कि स्थिति ‘‘गंभीर’’ हो रही है।

तिरुवनंतपुरम, 23 जून केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 141 मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,503 तक पहुंच गई। राज्य में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 100 से अधिक मामले सामने आये हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों को सावधान किया कि स्थिति ‘‘गंभीर’’ हो रही है।

दिल्ली से लौटे कोल्लम के 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को संक्रमण के कारण मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 22 हो गयी।

यह भी पढ़े | भारत को पीएम मोदी पर भरोसा; चीन अब एक बड़ा दुश्मन; देश बदला चाहता है : सर्वे.

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 60 लोग आज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जबकि वर्तमान में 1,620 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1.50 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।

पथनमथिट्टा और पलक्कड़ में संक्रमण के 27-27 मामले सामने आये, जबकि अलप्पुझा में 19, त्रिशूर में 14, एर्नाकुलम में 13, मलप्पुरम में 11, कोट्टायम में आठ, कोझीकोड और कन्नूर ने छह-छह मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | आरजेडी के 5 विधान परिषद सदस्य JDU में शामिल: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में चार-चार मामले और वायनाड में दो मामले सामने आये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्ट मामलों में से, 79 मरीज विदेश से आए थे और 52 मरीज अन्य राज्यों से आये थे, जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी समेत नौ अन्य लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे।

वर्तमान में राज्य में 111 हॉटस्पॉट हैं।

कई जगहों से बिना लक्षण वाले मामले भी सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘स्थिति गंभीर हो रही है। ऐसे लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें कोई लक्षण नहीं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\