देश की खबरें | जालोर में एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जालोर जिले में एक व्यक्ति की सोते समय कथित रूप से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान के जालोर जिले में एक व्यक्ति की सोते समय कथित रूप से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह व्यक्ति राजनीतिक कार्यकर्ता था और उसने कुछ साल पहले विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में शुक्रवार रात विजयराज देवासी अपने घर में सो रहे था, उसी दौरान करीब दो बजे तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने उनपर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर वे भाग गए।

उन्होंने बताया कि विजयराज को उनके परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गये जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विजयराज के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और वे धरने पर बैठे हैं। पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विजयराज देवासी राजनीतिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने 2013 का विधानसभा चुनाव सिवाणा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज