देश की खबरें | अपने संबोधन में प्रधानमंत्री बताएं कि चीन से ‘घुसपैठ’ और आयात क्यों बढ़ रहा है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त को देश को संबोधित करते समय यह बताना चाहिए कि एक तरफ सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ चीन से आयात क्यों बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त को देश को संबोधित करते समय यह बताना चाहिए कि एक तरफ सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ चीन से आयात क्यों बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के मान के लिए सभी देशवासी प्रधानमंत्री के साथ खड़े होंगे।

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सच्चा देश भक्त वो है, जो अपने देश पर कोई आंच न आने दे। सच्चा देशप्रेमी वो है, जो देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए लड़ जाए।

सच्चा देशसेवक वो है, जो अपनी मातृभूमि की गरिमा और शान को बनाए रखने के लिए समर्पित हो।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ चीन ने हमारे देश की सीमाओं पर कब्ज़ा करने की हिम्मत की है। सत्ता में आने से पहले, चीन को 'लाल आंख' दिखाने वाले प्रधानमंत्री जी, 8 वर्षों से चीन के आगे नतमस्तक हैं। प्रधानमंत्री के मुंह से चीन का नाम तक नहीं निकलता है।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए, चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया?

क्या वजह है कि तिरंगे के लिए, देश की शान, खादी को छोड़, उन्हें चीन से आयात किए पॉलीएस्टर का सहारा लेना पड़ा? क्या कारण है कि जब सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तब भारत का चीन से आयात भी बढ़ रहा है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी को देश को संबोधित कर अपने कारण बताने चाहिए। हिंदुस्तान के मान के लिए प्रत्येक नागरिक उनका साथ देगा, पर तभी, जब बात भारत माता की होगी।’’

राहुल गांधी ने बेरोजगारी की स्थिति को लेकर एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का क्या हुआ? भारत का कार्यबल कौशल के बिना आत्मनिर्भर कैसे हो सकता है? भाजपा सरकार के लिए विकास का मतलब प्रचार पर पैसे खर्च करना है?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू