देश की खबरें | इटावा में पत्नी के सामने अज्ञात बदमाशों ने पति की गला रेतकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से एक महिला के सामने ही उसके पति की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इटावा, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से एक महिला के सामने ही उसके पति की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात कुछ अज्ञात हमलावर जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम गपचिया में एक घर में घुस गये।

वर्मा ने बताया कि हमलावरों ने कमरे में सो रहे पति-पत्नी को निशाना बनाया। पत्नी के हाथ, पैर और मुंह बांध दिया तथा पति मनोज जाटव (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया कि हत्यारे इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। किसी तरह पत्नी ने बच्चों को आवाज लगाकर बुलाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसपी-ग्रामीण सत्यपाल सिंह व थाना प्रभारी मंसूर अहमद मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी एवं आवश्यक तथ्य एकत्रित किये।

वर्मा ने बताया कि मृतक मनोज दिल्ली में सुरक्षा गार्ड का काम करता था और वह गांव कभी-कभी आया करता था। अभी दो-तीन दिन पहले ही गांव में वह आया हुआ था।

एसएसपी ने बताया कि उसका गांव में कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस प्रत्येक दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हत्यारे पकड़े जायेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी