देश की खबरें | राजस्थान के दौसा में पुजारी ने दूसरे पुजारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम की आरती के दौरान एक मंदिर के पुजारी की दूसरे पुजारी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 22 मार्च राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम की आरती के दौरान एक मंदिर के पुजारी की दूसरे पुजारी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी श्रीकृष्ण मीणा ने बताया कि मंदिर में वर्चस्व को लेकर दो पुजारियों के बीच झगड़ा हुआ था और शुक्रवार को शाम की आरती के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें एक पुजारी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे मंदिर से 18 किलोमीटर दूर पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम पंचमुखी बालाजी मंदिर में आरती हो रही थी। आरोप है कि आरती के दौरान मंदिर के पास रहने वाले पुजारी शिवपाल दास (30) ने परशुराम दास महाराज (60) पर चाकू से हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि परशुराम दास को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरती के दौरान मंदिर में केवल शिवपाल दास और परशुराम दास ही मौजूद थे।

मीणा ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी शिवपाल दास ने पुलिस को बताया कि उसने परशुराम दास से आरती करते समय गर्भगृह के दरवाजे खोलने को कहा था। महाराज ने ऐसा करने से मना कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवपाल दास ने बताया कि जब उसने गर्भगृह का दरवाजा खोलने का विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया और उसने परशुराम दास पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी