देश की खबरें | भागलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी कांस्टेबल पत्नी, दो बच्चों, मां की हत्या कर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिले की पुलिस लाइन में एक व्यक्ति ने अपनी कांस्टेबल पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के संदेह में कथित तौर पर उसकी, दो बच्चों और मां की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

भागलपुर (बिहार), 13 अगस्त बिहार के भागलपुर जिले की पुलिस लाइन में एक व्यक्ति ने अपनी कांस्टेबल पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के संदेह में कथित तौर पर उसकी, दो बच्चों और मां की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम पंकज है। पुलिस ने तीन अन्य मृतकों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस ने घटनास्थल से कथित तौर पर पंकज द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पंकज ने कबूल किया है कि उसने खुदकुशी से पहले अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने की बात कबूल की है।

भागलपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विवेकानंद ने कहा, “घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक दूधवाले ने खून से लथपथ शवों को देखा और नीतू कुमारी के पड़ोसियों को सूचित किया।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे...तो उन्होंने देखा कि कुछ शव बिस्तर पर पड़े थे, जबकि अन्य कमरे के फर्श पर पाए गए। पंकज का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीआईजी ने कहा, “पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार रात पुलिस लाइन में घर के बाहर किसी मामूली बात पर नीतू और पंकज के बीच बहस हुई थी।” उन्होंने कहा, “पंकज ने अपने सुसाइड नोट में यह कदम उठाने के पीछे उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने का दावा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू