देश की खबरें | बाड़मेर में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

जयपुर, 12 जून राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

धोरीमन्ना थानाधिकारी गिरधारी राम ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार रात की है। वारदात में आरोपी की 18 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि "आरोपी चुन्नी लाल (40) मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है। उसने अपनी पत्नी जिया (38) पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि ‘‘आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज