खेल की खबरें | आईजीपीएल का पहला टूर्नामेंट 2026 में, युवराज सिंह सह मालिक और ब्रांड दूत बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को मंगलवार को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) का सह मालिक और ब्रांड दूत घोषित किया गया जिसमें पहले साल खिताब के लिए छह टीम चुनौती पेश करेंगी।

गुरुग्राम, 15 जुलाई पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को मंगलवार को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) का सह मालिक और ब्रांड दूत घोषित किया गया जिसमें पहले साल खिताब के लिए छह टीम चुनौती पेश करेंगी।

आयोजकों ने यहां एक कार्यक्रम में बताया कि शहर आधारित फ्रेंचाइजी लीग में छह टीम हिस्सा लेंगी और इसके अनूठे प्रारूप के तहत पुरुष और महिला पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे। यह लीग अगले साल जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी और चार सप्ताह तक चलेगी।

लीग के आयोजक भारत गोल्फ प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख मानव जैनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह लीग चार सप्ताह तक चलने वाला एक शानदार गोल्फ टूर्नामेंट होगा जो फ्रेंचाइजी प्रारूप पर आधारित होगा। पहले साल में हम छह फ्रेंचाइजी के साथ शुरुआत कर रहे।’’

हालांकि युवराज इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

युवराज ने कहा, ‘‘आईजीपीएल टीम में शामिल होना और इस शानदार खेल को एक नए रूप में प्रचारित करने का अवसर मिलना बेहद उत्साहजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक होने के बावजूद गोल्फ को भारत में अब भी एक विशिष्ट खेल माना जाता है। अधिक दर्शकों और खिलाड़ियों तक इसकी पहुंच बढ़ाने और गोल्फ को दर्शकों के लिए और भी अधिक अनुकूल बनाने के लिए एक तेज प्रारूप की आवश्यकता है।’’

इस लीग में शिव कपूर, गगनजीत भुल्लर, गौरव घई, ज्योति रंधावा, जीव मिल्खा सिंह और एसएसपी चौरसिया जैसे भारतीय दिग्गज गोल्फर शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\