विदेश की खबरें | इमरान के समर्थक एवं ‘‘लापता’’ पूर्व सैन्य अधिकारी लंदन पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कट्टर समर्थक एवं सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर आदिल रजा बृहस्पतिवार को लंदन पहुंच गये। एक दिन पहले ही रजा के परिवार ने उनके लापता होने की बात कही थी।

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कट्टर समर्थक एवं सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर आदिल रजा बृहस्पतिवार को लंदन पहुंच गये। एक दिन पहले ही रजा के परिवार ने उनके लापता होने की बात कही थी।

पाकिस्तान एक्स-सर्विसमैन सोसाइटी (पीईएसएस) के पूर्व प्रवक्ता मेजर (सेवानिवृत्त) आदिल रजा की पत्नी सबाइन कयानी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि वह अपने पति से संपर्क कर पाने में असमर्थ हैं और उनका पता लगाने के लिए लोगों की मदद मांगी थी।

कयानी ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं अपने पति से संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है। अन्य किसी का भी उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। क्या किसी के पास उनके बारे में कोई जानकारी है? किसी भी मदद का स्वागत किया जाएगा।’’

कयानी ने कहा कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से होने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने उनकी (कयानी की) सास के घर पर छापा मारा, जब रजा वहां नहीं थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उनका घर आर्मी हाउस से मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर है। इसके कुछ ही समय बाद हमारा रजा से संपर्क टूट गया।’’ उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें एक अपार्टमेंट के बाहर एक सीढ़ी पर हथियारबंद लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

रजा के "लापता होने" के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

एक दिन बाद, रजा ने ट्वीट किया कि वह "लंदन पहुंच" गए हैं। उन्होंने अपनी मां या रिश्तेदारों को कोई नुकसान पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने 19 अप्रैल को पंजाब (पाकिस्तान) पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत की एक प्रति भी साझा की, जिसमें कहा गया था कि उन्हें "जान से मारने की धमकी" दी गई है।

रजा सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं और पूर्व प्रधानमंत्री खान के कट्टर समर्थक हैं। वह इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को हटाये जाने के खिलाफ थे और अपने एक ट्वीट में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुनने की अपील की थी।

रजा ने कुछ दिन पहले पीईएसएस के प्रवक्ता पद से ‘‘स्वेच्छा से’’ इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\